मनीष सिसौदिया बने दिल्ली के कानून मंत्री

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया संभालेंगे। अभी तक यह जिम्मेदारी कपिल मिश्रा संभाल रहे थे लेकिन सोमवार को केजरीवाल मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में सिसौदिया को कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

सिसौदिया बीते छह माह में दिल्ली सरकार के तीसरे कानून मंत्री हैं।

मौजूदा केजरीवाल सरकार के पहले मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर थे जो कि फर्जी डिग्री मामले में अब खुद ही कानून के शिकंजे में हैं। उनके बाद कपिल मिश्रा ने कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। अब उनकी भी छुट्टी कर दी गई है और कानून मंत्री की कमान सिसौदिया को सौंप दी गई है।

सिसौदिया को कानून मंत्री बनाने का फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

कपिल मिश्रा के पास अब जल एवं पर्यटन मंत्रालय है।

एक अधिकारी ने बताया, “राय यह बनी कि कानून मंत्रालय को संभालने के लिए एक सख्त हाथ की जरूरत है।”

सिसौदिया पहले से ही 11 मंत्रालयों का काम देख रहे हैं। इनमें शिक्षा, वित्त और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय हैं। कानून मंत्रालय उन्हें मिला 12वां मंत्रालय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493