‘मनी मॉन्सटर’ के लिए जुलिया रॉबर्ट्स की स्वीकृति अविश्वसनीय थी : जोडी फोस्टर

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘मनी मॉन्सटर’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं निर्देशक जोडी फोस्टर का कहना है कि उन्हें फिल्म के लिए जूलिया रॉबर्ट्स की स्वीकृति मिलने पर विश्वास नहीं हुआ था।

फिल्म के कलाकारों के बारे में पूछे जाने पर और खासतौर पर फिल्म के लिए जूलिया की स्वीकृति मिलने के बारे में पूछे जाने पर फोस्टर ने कहा, “फिल्म के लिए जूलिया की स्वीकृति मिलने के बाद मैं खुद को चिकोटी काट रही थी। मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था।”

फोस्टर ने कहा कि जुलिया को फिल्म में लेने के बाद वे नाच कर जश्न मना रहे थे।

फिल्म में जूलिया के साथ जॉर्ज क्लूनी भी हैं।

फोस्टर ने एक बयान में कहा, “जॉर्ज और जूलिया ने फिल्म में शानदार काम किया है।”

फिल्म भारत में सोनी पिक्च र्स द्वारा 15 मई को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493