मनोज तिवारी ने ‘स्पोर्ट इंडिया 2017’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन एक्जिबिशन सर्विसेज द्वारा स्पोर्ट्स एवं फिटनेस प्रेमियों के लिए आयोजित प्रदर्शनी ‘स्पोर्ट इंडिया 2017’ का बुधवार को सांसद और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।

स्पोर्ट इंडिया-2017 में बुधवार को फिजिकल एजूकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी)की ओर से खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए और विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मनोज तिवारी ने सम्मानित किया।

इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा, “मैं भी एक फिजिकल एजुकेशन का छात्र रहा हूं। मैं फिजिकल एजुकेशन का शिक्षक तो नहीं बन सका, लेकिन यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे शिक्षकों को सम्मानित करने का मौका मिला।”

इस दौरान उन्हें पेफी का संरक्षक भी बनाए जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर स्पोर्ट इंडिया के आयोजक स्वदेश कुमार, बलराम गुप्ता, पीयूष जैन, ईश्वर सिंह, जेपी शूर और शपाल सोलंकी मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493