भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासी की जीत दर्ज कराने के लिए और वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी रविवार को जनपद अमेठी के हरखूमऊ में एक जनसभा करने वाले थे, जिसकी तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोर शोर से लगे थे। लेकिन अब उनका कार्यक्रम बदल गया है।
सूत्रों की माने तो मनोज तिवारी अब 20 फरवरी को अमेठी के भेटुवा ब्लॉक चौराहे के निकट लौकापुर गांव के खेल मैदान में जनसभा करेंगे।
अमेठी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट 184 जगदीशपुर, जिसे कांग्रेसी गढ़ माना जाता है। साथ ही इस विधान सभा में तीन बार छोड़ कर हमेशा कांग्रेस का कब्जा रहा है। सुरेश पासी के प्रति लोगों से समर्थन मांगने के लिए ही भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को मोर्चा लेने के लिए भेजा है।
dharmpath.com dharmpath