Sunday , 28 April 2024

Home » भारत » मनोज वशिष्ठ का परिवार राजनाथ से मिला, जांच की मांग

मनोज वशिष्ठ का परिवार राजनाथ से मिला, जांच की मांग

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के हाथों शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए मनोज वशिष्ठ के परिवार ने सोमवार को राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

मनोज के परिवार ने इसे एक ‘फर्जी मुठभेड़’ करार दिया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने शनिवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक मुठभेड़ में मनोज को मार गिराया।

वशिष्ठ की पत्नी प्रियंका सहित उसके परिवार ने दिल्ली स्थित आवास पर राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस के अनुसार, मनोज पर दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में हत्या का प्रयास व धोखाधड़ी के 50 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को धोखाधड़ी के एक मामले में मनोज, उसकी पत्नी और उसके सुसर की तलाश थी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर निवासी मनोज मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत शहर का रहने वाला था।

मनोज वशिष्ठ का परिवार राजनाथ से मिला, जांच की मांग Reviewed by on . नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के हाथों शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए मनोज वशिष्ठ के परिवार ने सोमवार को राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह स नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के हाथों शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए मनोज वशिष्ठ के परिवार ने सोमवार को राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह स Rating:
scroll to top