मनोज सिन्हा सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती होंगे

गोरखपुर/नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेल एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सर्जरी के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जा रहा है।

वह शुक्रवार रात को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

सिन्हा शुक्रवार शाम को बाराबंकी से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।

उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) के प्रवक्ता संजय यादव ने आईएएनएस को बताया, “मनोज सिन्हा के बाएं कंधे और कोहनी के बीच में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सर्जरी के लिए एम्स में भर्ती कराया जाएगा।”

अधिकारी ने बताया कि वह गोरखपुर से नई दिल्ली आने वाले विमान में हैं।

गाजीपुर से भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को शुक्रवार देर रात गोरखपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिन्हा एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुशीनगर जा रहे थे कि तभी उनके साथ यह दुर्घटना घटी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493