‘मन की बात’ के 2017 के आखिरी संस्करण के लिए विचार साझा करें : मोदी

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 2017 के आखिरी संस्करण के लिए गुरुवार को लोगों से विचारों को साझा करने का आग्रह किया है।

‘मन की बात’ के 2017 के आखिरी संस्करण का प्रसारण 31 दिसंबर को होगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “साल के आखिरी दिन 2017 के मन की बात का आखिरी संस्करण प्रसारित होगा। 31 दिसंबर को होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए आपके विचार जानना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “1800-11-7800 डायल कीजिए और मन की बात के लिए संदेश रिकॉर्ड कीजिए। आप माईजीओवी ओपन फोरम पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं।”

मोदी ने कहा, “मन की बात के लिए विचारों को नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर विशेष रूप से तैयार किए गए फोरम पर भी साझा किया जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493