मप्र:अभी गर्मी और पड़ेगी , खजुराहाे में पारा 45.8 डिग्री पर पहुंचा

भाेपाल-वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। नमी कम रहने के कारण गर्मी के तेवर भी तीखे बने हुए हैं।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक सात जून तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इसके बाद नमी बढ़ने से मानसून पूर्व की गतिविधियाें में तेजी आने की संभावना है। उधर शुक्रवार काे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहाे में दर्ज किया गया। खजुराहाे देश के सबसे गर्म शहराें में तीसरे नंबर पर रहा। नौगांव, खजुराहाे में लू चली। शनिवार काे भी सागर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में ताे दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अरब सागर में मानसून फिलहाल ठहरा हुआ है। इस वजह से वहां से नमी नहीं आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियाें में तेजी नहीं आ रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493