मप्र:गुना और मंडी में फसलें बर्बाद, दशहरे पर 14 जिलों में अलर्ट

भोपाल-मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुना में भारी बारिश के कारण खेतों में कटी मक्के की फसल भीग गई। जबकि, मंडी में खुले में रखा मक्का पानी के साथ नालियों में बह गया। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें गुना, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, उज्जैन, आगर-मालवा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल और छिंदवाड़ा शामिल हैं।

इस दौरान गुना शहर में 115.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो साढ़े 4 इंच से अधिक है। इतनी बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। खेतों में कटाई के बाद रखी मक्के की फसल पानी में भीग गई। वहीं, मंडी में खुले स्थान पर रखा मक्का बारिश के पानी के साथ बहकर नालियों में चला गया। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493