सत्य सनातन यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे साधु-संत

उज्जैन-मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के शुभारंभ पर अब हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। संत समाज की ओर से इसकी व्यवस्था की गई थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण साधु-संत नाराज होकर उज्जैन कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। बाद में अनुमति मिलने के बाद संतों ने धरना समाप्त कर दिया।

महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना चाहते हैं। लेकिन जिला प्रशासन न तो इसकी अनुमति दे रहा था और न ही इस मनाही का कारण बताया। सरकार की मनमानी से क्षुब्ध होकर संत समाज को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा।

बड़ी संख्या में साधु-संतों के धरना पर बैठने की सूचना मिलते ही एसडीएम पवन बारिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने साधु-संतों से बात की। फिर उन्हें कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे और चर्चा के बाद यात्रा पर फूल बरसाने की अनुमति दे दी गई। कलेक्टर कार्यालय के आदेश के मुताबिक पुष्पवर्षा वाले हेलीकॉप्टर को उज्जैन में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली है। हेलीकॉप्टर इंदौर से पुष्प लेकर एयर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यात्रा प्रारंभ स्थल पर पहुंचेगा और पुष्पवर्षा कि जाएगी।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493