मप्र:भाजपा ने कविता पाटीदार को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस से विवेक तन्खा भरेंगे नामांकन

भोपाल – भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को राज्यसभा भेजने का निर्णय करके एक बार फिर सबको चौंका दिया। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले इस कदम के जरिए पार्टी ने ओबीसी वर्ग को बड़ा संदेश देने का काम किया है। कविता ओबीसी वर्ग से आती हैं। वहीं, महिला को आगे करके पचास प्रतिशत आबादी को भी संदेश दिया है।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा के तीन स्थान जून में रिक्त हो रहे हैं। इसके लिए दस जून को चुनाव होना है। दलीय स्थिति के अनुसार दो सीट भाजपा और एक कांग्रेस को मिलना तय है। कांग्रेस ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने रविवार को कविता पाटीदार को उम्मीदवार बना दिया।

इसके माध्यम से पार्टी ने कई समीकरण साधने का काम किया है। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल का यह जवाब भी है और सबसे बड़े वर्ग के लिए संदेश भी है कि पार्टी ही ओबीसी हितैषी है। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मालवा-निमाड़ क्षेत्र में नुकसान हुआ था। पाटीदार अब इस क्षेत्र के लिए बड़ा चेहरा होंगी।

MP RajyaSabha Election 2022: राज्यसभा में विवेक तन्खा को दोबारा भेजेगी कांग्रेस, दिल्ली से तय होगी भाजपा की तस्वीर
MP RajyaSabha Election 2022: राज्यसभा में विवेक तन्खा को दोबारा भेजेगी कांग्रेस, दिल्ली से तय होगी भाजपा की तस्वीर
यह भी पढ़ें
विवेक तन्खा को कांग्रेस ने उम्मीदवार किया घोषित

मध्य प्रदेश से रिक्त हो रही राज्यसभा की तीन सीटों में से एक कांग्रेस को विधानसभा में दलीय स्थिति के आधार पर मिलना तय है। इसके लिए पार्टी ने वर्तमान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा को ही उम्मीदवार बनाया है। रविवार को देर शाम पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी। वे सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। तन्खा का मौजूदा कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493