फोर्ड और गुजरात सरकार ने साणंद प्लांट टाटा मोटर्स को सौंपा

टाटा मोटर्स के एक सूत्र ने बताया है कि गुजरात सरकार की ओर से कंपनी के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गयी है। इसके बाद अब गेंद दोनों कंपनियों के पाले में है कि वे कितनी तेजी से इस सौदे को कितना आगे बढ़ाती है। रिपोर्ट में कहा गया कि टाटा मोटर्स को भी संयंत्र के लिए ठीक उसी तरह से बराबर प्रोत्साहन मुहैया कराया जाता रहेगा, जो फोर्ड इंडिया को पूर्व में मिल रहा था। आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पिछले साल भारत से अपना कारोबार समेटने की घोषणा कर दी थी.

साणंद-देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के फोर्ड इंडिया के गुजरात के साणंद में स्थित यात्री कार विनिर्माण संयंत्र के अधिग्रहण के लिए गुजरात सरकार, फोर्ड मोटर और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू सोमवार को साइन हो गया है। इससे पहले राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने टाटा मोटर्स को इस बात की हरी झंडी दे दी थी, और सोमवार 30 मई का दिन एमओयू साइन करने के लिए तय किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में कंपनी की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगाते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि टाटा मोटर्स को भी संयंत्र के लिए ठीक उसी तरह से बराबर प्रोत्साहन मुहैया कराया जाता रहेगा, जो फोर्ड इंडिया को पूर्व में मिल रहा था। आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पिछले साल भारत से अपना कारोबार समेटने की घोषणा कर दी थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493