लन्दन-इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रविवार 29 मई को समलैंगिक शादी कर ली। आपको बता दें ये दोनों इंग्लिश खिलाड़ी होम ऑफ क्रिकेट लॉर्ड्स में साल 2017 में महिला विश्व कप विजेता बनी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थीं। साल 2017-18 में इस कपल ने समलैंगिक रिश्ते में होने की अधिकारिक घोषणा कर दी थी। दोनों ही महिला क्रिकेटर्स 2020 में शादी करना चाहती थी मगर कोरोना की वायरल महामारी के चलते दो साल बाद अब इन दोनों ने शादी की है।
dharmpath.com dharmpath