भिंड, 13 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के जिला अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक के दोस्त पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने मीडिया से कहा, “बुधवार को विमलेश भदौरिया ने अपने मित्र संजीव उपाध्याय को किसी बात पर गोली मार दी, बाद में विमलेश अपने अन्य साथी धर्मेद्र के साथ संजीव को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। जहां धर्मेद्र ने विमलेश को बंदूक से गोली मार दी।”
देउस्कर ने बताया कि गोली लगने से विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। विमलेश, संजीव व धर्मेद्र आपस में दोस्त हैं और उनका आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस आरोपी धर्मेद्र की तलाश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath