भोपाल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया कस्बे के कई कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सोमवार को आयकर विभाग के दलों ने दबिश दी। ये छापे आयकर की चोरी के मद्देनजर पड़े हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पिपरिया के भवन निर्माता, पेटोल पंप मालिक, वेयर हाउस मालिक और ज्वेलर्स संचालकों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों पर एक साथ दबिश दी गई है। लगभग एक दर्जन स्थान ऐसे हैं, जहां यह कार्रवाई चल रही है।
आयकर सूत्रों का कहना है कि जिन कारोबारियों के यहां दबिश दी गई है, उनके आय-व्यय के उपलब्ध ब्योरे का परीक्षण किए जाने के साथ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में लगभग सौ अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath