मप्र : इंदौर में नगर निगम अफसर के ठिकानों पर छापे

इंदौर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इंदौर के नगर निगम अधिकारी अभय सिंह राठौर के ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार सुबह छापा मारा।

ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, “राठौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, अनियमितता और रिश्तेदारों के नाम संपत्ति खरीदने की शिकायतें आई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू के कई दलों ने एक साथ उनके स्कीम नंबर 78, बजरंग नगर और गुलाब बाग के ठिकानों पर दबिश दी।”

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर कई करोड़ की संपत्ति का पता चला है। गुलाब बाग में राठौर का तीन मंजिला मकान, कार का शोरुम, भूखंड है। इसके अलावा अधिकारियों को यहां जीवन बीमा निगम के कई पॉलिसी मिली है। बैंक लाकर्स की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पता चला है कि राठौर असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493