इंदौर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। व्यापमं से लेकर आरती घोटाले तक के लिए चर्चित मध्य प्रदेश में एक पटवारी भी करोड़पति निकलता है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी के यहां दबिश देकर करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा किया है।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर कांकड़ इलाके में रहने वाले पटवारी जाकिर हुसैन के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर जाकिर हुसैन के छह ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, जाकिर के यहां दी गई दबिश में तीन आलीशान मकानों के अलावा बड़ी मात्रा में ज्वेलरी, सहित अन्य संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। कई स्थानों पर जमीन होने के भी दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। छापे की कार्रवाई जारी है।
dharmpath.com dharmpath