मप्र : इटारसी से गुजरने वाली गाड़ियों का परिचालन अब तक प्रभावित

भेापाल, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम-मध्य रेलवे के मध्य प्रदेश स्थित भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) सिग्नल सिस्टम में आग लगने की घटना के 12वें दिन भी इस मार्ग की रेलगाड़ियों परिचालन सामान्य नहीं हो पाया है। रविवार को इस मार्ग की 76 रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं, सोमवार, 29 जून को 92 रेलगाड़ियां और मंगलवार 30 जून को 85 रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं।

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरआरआई अग्निकांड के कारण इटारसी से होकर गुजरने वाली कई रेलगाड़ियां रद्द की जा रही हैं, वहीं, कई रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रविवार, 28 जून को 76 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं और सात रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि सोमवार, 29 जून को कुल 92 गाड़ियां रद्द रहेंगी और आठ रेलगाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेगी। मंगलवार, 30 जून को भी 85 रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं और आठ रेलगाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं। भोपाल का हेल्प लाइन नंबर 0755-4001602, जबलपुर 0761-2677751 और इटारसी का 07572-240444 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493