मप्र : इटारसी स्टेशन पर बम की सूचना, तलाशी जारी

होशंगाबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, मगर रेल परिचालन यथावत जारी है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि ‘डायल 100’ पर मंगलवार को दोपहर बाद एक फोन आया कि इटारसी स्टेशन पर बम है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

ज्ञात हो कि राज्य में डायल 100 सेवा पूरी तरह केंद्रीयकृत है और इसका मुख्यालय भोपाल है। यहां बम संबंधी सूचना आई थी, जो होशंगाबाद पुलिस को दी गई, उसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर खोजी कुत्ते और बम निरेाधक दस्ता भी पहुंच गया है। तलाशी अभियान जारी है। रेल सेवाएं यथावत जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493