मप्र : ईदगाहों, मस्जिदों में बकरीद की नमाज

भोपाल, 13 सितंबर (आईएएनएस)। त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद मध्य प्रदेश में मंगलवार को सादगी और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाहों तथा मस्जिदों में मंगलवार को ईद की विशेष नमाज अदा की गई। सभी स्थानों पर देश की खुशहाली और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी गई। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई दी।

राजधानी भोपाल के ईदगाह में ईद की विशेष नमाज हुई। शहर के काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा जामा मस्जिद, ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद और अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

राज्य के मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई दी और सुख-समृद्घि की कामना की।

राज्य के जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर आदि स्थानों पर भी ईद का पर्व सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493