मप्र : उद्योग केंद्र प्रबंधक की हत्या, भोपाल में शव मिला

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उद्योग केंद्र प्रबंधक रामदयाल बेले की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के द्वार पर मिला है।

पुलिस ने कहा कि बुधवार की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शव पड़ा है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उद्योग केंद्र प्रबंधक बेले के रूप में की। बताया गया है कि बेले अपने परिवार के साथ भोपाल में रहते हैं और उनकी पदस्थापना रायसेन में हैं। वे रोज आना जाना करते थे।

रायसेन उद्योग केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि बेले रोज की तरह बुधवार को बस से भोपाल लौटने का कहकर दफ्तर से निकले थे, मगर घर नहीं पहुंचे।

अशोका गार्डन थाने के प्रभारी मोहन सहवार ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि बेले के शरीर पर घाव के निशान है और खून रिसा है, मगर मौके पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं, इसलिए आशंका है कि बेले की हत्या कहीं और की गई है तथा शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493