मप्र उपचुनाव : झाबुआ में 59, देवास में 62 फीसदी मतदान (राउंडअप)

भोपाल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के झाबुआ-रतलाम लोकसभा और देवास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। झाबुआ में 59़ 46 प्रतिशत और देवास में 62 प्रतिशत वोट डाले गए। दोनों स्थानों पर पिछले चुनाव से मतदान का प्रतिशत कम रहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रतलाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 62़18 प्रतिशत पुरुष एवं 56़ 06 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देवास विधानसभा उपचुनाव में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत जहां 64़ 06 प्रतिशत रहा, वहीं 60 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

देवास विधानसभा उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत विगत विधानसभा निर्वाचन 2013 की तुलना में 7़79 प्रतिशत कम रहा। पिछले आम निर्वाचन में 69़82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2014 में देवास विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 68़28 रहा था, जो उपचुनाव के मतदान प्रतिशत की तुलना 6़25 प्रतिशत अधिक था।

दोनों निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के मतदान के लिये सभी मतदान केंद्रों में व्यापक इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू करवाया गया। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्र पर लगने लगी थी।

झाबुआ निर्वाचन क्षेत्र के डोसी के मतदान केंद्र क्रमांक 166 में सुबह हुए बहिष्कार के बाद जिला प्रशासन की समझाइश दी गई तथा मतदान कराया गया।

झाबुआ से सांसद दिलीप सिंह भूरिया और देवास के विधायक तुकोजीराव पंवार के निधन के चलते उपचुनाव हो रहा है। दोनों ही स्थानों पर भाजपा का कब्जा था। उपचुनाव में झाबुआ में कांग्रेस और भाजपा के बीच हो रहे मुकाबले को बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने त्रिकोणीय बना दिया है, वहीं देवास में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493