रीवा, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में रीवा जिले का ढेरा गांव खुले में शौचमुक्त ग्राम बन गया है। राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल इसी गांव के निवासी हैं। रविवार को मंत्री की मौजूदगी में खुशी मनाते हुए ढोल-बाजे के साथ गौरव यात्रा निकाली गई।
ऊर्जा मंत्री शुक्ल ने कहा कि आज का दिन ढेरा गांव के लिए अविस्मरणीय रहेगा, क्योंकि गांव के हर घर में शौचालय बन चुका। अब जरूरत है कि सतत निगरानी रखी जाए।
शुक्ल ने आगे कहा कि ढेरा गांव के तालाब को सुंदर व आकर्षक और गांव को आदर्श बनाया जाएगा। उन्होंने गांव वालों से ग्राम पंचायत को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।
dharmpath.com dharmpath