मप्र : ऑटो पलटने से 1 बच्चे व चालक की मौत, आरटीओ निलंबित

मुरैना/भोपाल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्कूली बच्चों को ले जा रहा ऑटो बुधवार की सुबह अन्य वाहन से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में एक छात्र और चालक की मौत हो गई। इस ऑटो का परमिट न होने के कारण परिवहन अधिकारी मधु सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर एक ऑटो जा रहा था, तभी वह हादसे की शिकार हो गई। इसमें चालक व एक छात्र की मौत हो गई। ऑटो का फिटनेस परमिट आदि के परीक्षण में लापरवाही सामने आने पर परिवहन आयुक्त ने परिवहन अधिकारी को निलंबित कर दिया।

परिवहन विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि मुरैना नगर में एक ऑटो, जिसमें स्कूल के बच्चे बैठे हुए थे, वह वाहन अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे ऑटो चालक और एक बच्चे की मृत्यु हो गई। यह ऑटो बिना परमिट के मुरैना शहर में संचालित हो रहा था।

निलंबन आदेश के अनुसार, बिना परमिट के ऑटो के संचालन को जिला परिवहन अधिकारी की लापरवाही माना गया और तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित कर दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी मुरैना के निलंबन के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ग्वालियर को अपने प्रभार के साथ-साथ मुरैना के जिला परिवहन अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493