मप्र : करंट लगने से किशोर की मौत, 5 झुलसे

दतिया, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बारात में चल रहे डीजे (संगीत सिस्टम) से बिजली का तार टकरा जाने से एक किशोर की मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है।

दुरसड़ा थाने के प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा के अनुसार, सोमवार देर रात करखड़ा गांव में ओमप्रकाश दांगी के घर खरगोन के राजना गांव से बारात आई थी। बारात में बाराती डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे, तभी सड़क के ऊपर से निकला तार डीजे के ऊपरी हिस्से के संपर्क में आ गया।

मिश्रा ने बताया कि डीजे के बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट फैल गया, जिससे बारात में शामिल किशोर अभिषेक दांगी (13) की मौत हो गई और सिर पर ट्यूबलाइट लेकर चल रहे पांच लोग झुलस गए। इन सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493