भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का थीम सॉन्ग जारी किया। थीम सॉन्ग की पंच लाइन ‘देश के दिल से दिल्ली तक अब होगी कांग्रेस’ है।
कमलनाथ ने वीडियो थीम सॉन्ग के अलावा ऑडियो गीत भी जारी किए। ऑडियो गीत क्षेत्रीय भाषाओं में भी है। इस गीत में जहां कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई हैं, वहीं भाजपा की केद्र सरकार की असफलताओं को भी बताया गया है।
राज्य में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के बुधवार को 100 दिन पूरे हुए हैं। इस मौके पर कमलनाथ ने पार्टी के तमाम नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के थीम सॉन्ग को जारी किया।
dharmpath.com dharmpath