मप्र : कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

भोपाल, 4 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति से मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी का शुक्रवार को ऐलान कर दिया गया। कार्यकारिणी की सूची महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने जारी की।

अरुण यादव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही कार्यकारिणी के गठन का इंतजार था। शुक्रवार को घोषित की गई कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष, 40 महामंत्री, 83 सचिव, एक कोषाध्यक्ष के अलावा 24 विशेष आमंत्रित सदस्य और 28 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

नवगठित कार्यकारिणी में रामेश्वर नीखरा, इंद्रजीत पटेल, डॉ. गोविंद सिंह, राजा पटेरिया, प्रेमचंद्र गुड्डू, ताराचंद्र पटेल, तुलसी सिलावट, सजिद अली, सुलोचना रावत, सुभाष सोजतिया, सुंदरलाल तिवारी, अशोक सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, लखन घनघौरिया, मदन तिवारी, रामनिवास रावत, सुरेंद्र सिंह ठाकुर और नारायण सिंह आमले को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विनोद डागा को सौंपी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493