मप्र : कांग्रेस की जनविश्वास पदयात्राएं 18 अक्टूबर को

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा जनविश्वास यात्राएं निकाली जाएंगी, इसी शुरुआत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव 18 अक्टूबर को अमरकंटक से करने जा रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यादव ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सौ दिन की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत संगठन की मजबूती के साथ वर्तमान भाजपा सरकार की कथनी और करनी को जनता के सामने लाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के जरिाए प्रदेशवासियों को व्याप्त भ्रष्टाचार से लेकर सरकार की कथनी और करनी से अवगत कराया जाएगा।

यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 वर्ष के शासनकाल पर कांग्रेस द्वारा ‘दस साल बीते जनता के हाथ रीते’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों की दुर्दशा, व्यापमं महाघोटाला, अवैध खनन और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493