मप्र: कांग्रेस के समर्थन से हरदीप पुरी को चुनौती देंगे निर्दलीय कैंडिडेट राजकुमार लोहानी

भोपाल-मध्य प्रदेश में राज्यसभा उप चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के निर्दलीय राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन भोपाल के समाजसेवी राजकुमार लोहानी ने पर्चा भरा। निर्दलीय प्रत्याशी लोहनी को विपक्षी दल कांग्रेस ने समर्थन देने का भी ऐलान किया है।

राजकुमार लोहानी ने सोमवार को विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन जमा किया। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान विधायक आतिफ अकील, अभिजीत शाह, सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

हेमंत कटारे ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। राजकुमार लोहानी ने चुनाव में कांग्रेस विधायकों से सहयोग मांगा है। सभी कांग्रेस विधायकों ने उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का संवैधानिक अधिकार है।

कटारे ने कहा कि राजकुमार लोहानी और मध्यप्रदेश की जनता की दो प्रमुख भावनाएं हैं। पहली यह कि राज्यसभा का प्रत्याशी प्रदेश का स्थानीय व्यक्ति होना चाहिए। मध्यप्रदेश में योग्य लोगों की कमी नहीं है, ऐसे में बाहर के प्रत्याशी को क्यों थोपा जाए।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493