भोपाल में चार नवंबर को भाजपा की महारैली

भोपाल-SIR पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक का 1 नवंबर में दिल्ली में रामलीला मैदान मार्च का कार्यक्रम है। इसपर बीजेपी भी अब देशभर में रैलियां करेगी। मध्य प्रदेश के तीन बड़े शहरों में बीजेपी की रैलियां प्रस्तावित है। इनमें 4 नवंबर को भोपाल को महारैली भी शामिल है।

कांग्रेस के आंदोलनों के जवाब में भाजपा मध्य प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। एक सप्ताह के भीतर होने वाले इन आयोजनों में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने की तैयारी है।

भाजपा इन पदयात्राओं के जरिए एसआईआर, मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देने की रणनीति बना रही है। इस अभियान की पहली बड़ी पदयात्रा 30 अक्टूबर को इंदौर में निकाली जाएगी। यह यात्रा सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य वक्ता होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493