मप्र : कांग्रेस के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हटाए गए

भोपाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां करने पर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय दुबे को उनके पद से हटा दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने शुक्रवार को दुबे को पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, “दुबे की तरफ से पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी विरोधी एवं बहुत ही आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। यह कृत्य पूरी तरह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।”

शेखर ने कहा है कि दुबे को सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493