मप्र : कांग्रेस नेताओं ने वाजेपयी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की

भोपाल, 16 अगस्त (आईएएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य नाजुक होने पर कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

उन्होंने कहा, “देश के पूर्व प्राधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नाज़ुक तबीयत की खबर से हम सभी चितित हैं। वे शीघ्र स्वस्थ हो, दीर्घायु हो, ऐसी हम सभी दुआ करते हैं।”

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, “ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अटलजी के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो। अपने सिद्घांतों और मूल्यों को सवरेपरि रखने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व एवं देशभक्त की उपस्थिति और मार्गदर्शन की भारत को बहुत जरूरत है।”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श हैं। उनकी उपस्थिति से राजनेताओं को मार्गदर्शन मिलता हैं। वे शीघ स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493