मप्र : कान्हा उद्यान में बाघ के पंजे काटने वाले 6 शिकारी गिरफ्तार

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बाघ का शिकार कर पंजों को काटकर ले जाने वाले छह शिकारियों को वन विभाग के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है।

वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार में बाघ फंस गई और उसकी मौत हो गई। उसके बाद शिकारी बाघ के शव को झाड़ियों में ले गए और उसके चारों पंजों को काट लिया।

शिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया है कि उन्होंने पहले पैसे पाने के लालच में बाघ के पंजे काटे। उसके बाद उन्हें पकड़े जाने का डर सताया तो उन्होंने पंजों को बंजर नदी के पास खेत में जला दिया। बाद में वन विभाग के एसटीएफ की कार्रवाई में छह शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाघ के अधजले अंग भी बरामद किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493