मप्र का तापमान लुढ़का

भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हवाओं के चलने और बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। उमस का असर है, मगर बीते दिनों के मुकाबले मौसम के तेवर कुछ नरम है। बीते 24 घंटों के दौरान चली हवाओं के बीच बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्री तूफान ‘वायु’ का प्रदेश पर असर है, अरब सागर की ओर से आ रही हवाओं के साथ नमी के आने से तापमान में गिरावट आई है। कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली, बौछारें पड़ी और बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया।

राज्य के मौसम में बदलाव आ रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री, इंदौर का 26.4 डिग्री, ग्वालियर का 25.6 डिग्री और जबलपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, इंदौर का 41.5 डिग्री, ग्वालियर का 38.3 डिग्री और जबलपुर का 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493