मप्र : किशोरी का अपहरण कर कार में दुष्कर्म

पन्ना, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चार मनचलों ने किशोरी का कार से अपहरण किया और एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों मे दो नाबालिग है।

कोतवाली थाने के प्रभारी के.के. खनूजा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार रात महेंद्र भवन के करीब से एक किशोरी का चार मनचलों ने बहला फुसलाकर कार से अपहरण कर लिया। आरोपी किशोरी को रिहायशी कॉलोनी इंद्रपुरी में बनी पानी की टंकी के पास ले गए। मुख्य आरोपी रियाज खान ने अपने तीन साथियों को कार से उतार दिया और किशोरी से दुष्कर्म किया।

खूनजा ने बताया है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया, वहीं दो अन्य को बाद में दबोचने में कामयाबी मिली। चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493