मप्र : किसान सम्मेलन की निगरानी ड्रोन कैमरों से

भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री फसल बीमा का ऐलान किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन के लिए मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 18 फरवरी को होने वाले किसान सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

सीहोर के निकट शेरपुर ग्राम में होने वाले किसान महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। इस सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण संभागायुक्त एस.बी.सिंह ने किया।

उन्होंने सीहोर जिलाधिकारी डॉ. सुदाम खाडे से प्रधानमंत्री के आगमन के अनुरूप की जा रही प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।

संभागायुक्त सिंह ने बड़ी संख्या में जनसमूह तथा वाहनों के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए।

उन्होंने चिह्न्ति पार्किं ग स्थलों का जायजा भी लिया तथा सभास्थल पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493