मप्र की मंत्री की मांग, ‘विधवा’ शब्द का चलन बंद हो

भोपाल, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने महिलाओं के सशक्तीकरण और सकारात्मक छवि के लिए समाज से ‘विधवा’ शब्द के चलन को खत्म करने की जरूरत बताई।

विधानसभा परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बुधवार को अर्चना ने कहा, “विधवा शब्द महिलाओं की कमजोर छवि और बेबसी को इंगित करता है। इस छवि में सुधार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण छवि के निर्माण के लिए विधवा शब्द को चलन से बाहर करने की पहल राज्य स्तर से होना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने जिस तरह ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रचलन शुरू किया है, उसी तरह विधवा महिलाओं के लिए भी कोई सकारात्मक शब्द का उपयोग होना चाहिए।

महिला-बाल विकास मंत्री ने महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राज्यमंत्री ललिता यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493