मप्र की 8 सीटों पर प्रचार समाप्त

भोपाल, 10 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के तीसरे चरण में लोकसभा की आठ सीटों पर होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। यहां मतदान 12 मई को होने वाले हैं।

राज्य में दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में आठ संसदीय सीटों -भिड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, सागर, भोपाल और विदिशा में मतदान होना है। इनमें सिर्फ गुना संसदीय क्षेत्र ऐसा है, जिस पर कांग्रेस का कब्जा है। बाकी सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पिछले चुनाव में जीते थे।

तीसरे चरण में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। भोपाल संसदीय सीट पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिधिया के सामने भाजपा के के. पी. यादव हैं। ग्वालियर में कांग्रेस के अशोक सिंह के सामने भाजपा के विवेक शेजवलकर हैं।

इसी तरह मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर का मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है। राजगढ़ में कांग्रेस के मोना सुस्तानी का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है। विदिशा में भाजपा के रमाकांत भार्गव के सामने कांग्रेस ने शैलेंद्र पटेल पर दांव लगाया है।

भिड और सागर संसदीय सीटों पर मुकाबला नए चेहरों के बीच है। भिड से भाजपा ने संध्या राय और कांग्रेस ने देवाशीष जरारिया को मैदान में उतारा है। वहीं सागर में भाजपा के राजबहादुर सिह का मुकाबला कांग्रेस के प्रभु सिह ठाकुर से है।

सभी आठ सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भोपाल में रात को पुलिस ने गश्त की। अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493