भोपाल, 8 सितंबर ,(आईएएनएस)। मध्यप्रदेश का महिला बाल विकास विभाग बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। इसके लिए हर आंगनवाड़ी केंद्रों में न्यूट्री-कार्नर स्थापित किए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से होगी।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार केा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, न्यूट्री-कार्नर का मकसद बच्चों को पोषण आहार की तरफ आकर्षित करने और उनमें उनकी रुचि जागृत करना है। प्रदेश की 92 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में इन न्यूट्री-कार्नर में पारदर्शी डब्बों में पोषण आहार जैसे- चना, मुरमुरा, गुड़ आदि को रखा जाएगा। इससे बच्चे आकर्षित होकर स्वयं इन डिब्बों से निकालकर मनपसंद चीज खा सकेंगे।
न्यूट्री-कार्नर की स्थापना से कुपोषित तीन वर्ष से अधिक की आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में ही पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। ऐसा होने से आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ाई जा सकेगी।
न्यूट्री-कार्नर के संचालन के लिये प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में एक स्थान निर्धारित कर पारदर्शी डिब्बों में पौष्टिक आहार रखा जाएगा, जिसे बच्चे आसानी से निकाल सकेंगे। पौष्टिक आहार लेने के पहले बच्चों का हाथ धोना अनिवार्य होगा।
आहार सामग्री की उपलबता जन-प्रतिनिाियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समुदाय के जन-सहयोग से की जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रतिदिन न्यूट्री-कर्नर डिब्बे में पौष्टिक आहार की उपलबता सुनिश्चित की जाएगी। न्यूट्री-कार्नर के संचालन में सहयोग के लिए स्वास्थ्य एवं पंचायत कíमयों का सहयोग भी लिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath