मप्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी

भोपाल, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी सहित कई हिस्सों में बुधवार को बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाको में कम दवाब के साथ ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना है जिसके चलते बारिश जारी है। राजधानी में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत है। कई स्थानों पर उमस परेशान कर रही है।

बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में सामान्य से लेकर भारी बारिश हुई। जिससे जनजीवन भी प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23, ग्वालियर का 26.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493