मप्र के घोड़ाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत (लीड-2)

बैतूल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मंगल िंसह धुर्वे ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह उईके को 13 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दे दी। इस तरह घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मंगल सिंह धुर्वे के 13 हजार 182 वोटों के अंतर से जीतने की घोषणा कर दी हैं। भाजपा उम्मीदवार धुर्वे को 82 हजार 304 और कांग्रेस उम्मीवार उईके को 69 हजार 12 वोट मिले है। मतगणना 17 दौर में पूरी हुई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे विवेकानंद हॉल में मतदान शुरू हुआ। पहले दो दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा के उम्मीदवार धुर्वे ने तीसरे दौर से जो बढ़त हासिल की वह लगातार जारी रही। 16वां दौर पूरा होने तक वे 13 हजार वोटों के अंतर से आगे बने हुए थे।

घोड़ाडोंगरी के उपचुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस के प्रताप सिंह उईके के बीच था। 30 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतगणना का कार्य 17 दौर में पूरा हुआ।

निर्वाचन आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पांचवें दौर तक भाजपा उम्मीदवार धुर्वे ने कुल 5,406 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं। भाजपा उम्मीदवार को 16 हजार 54 और कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार 648 वोट मिले हैं। वहीं 14वें दौर में यह अंतर बढ़कर 11 हजार 822 का हो गया था।

वर्ष 2013 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा के सज्जन सिह उईके विजयी हुए थे। उनके निधन के चलते यहां उपचुनाव हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493