मप्र के डिंडोरी में बस पलटी, 3 की मौत

डिंडोरी, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के अमरंकटक में आयोजित नर्मदा सेवा यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे लोगों से भरी बस डिंडोरी जिले में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए और 40 अन्य को साधारण चोटें आई हैं।

अमरंकटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नर्मदा सेवा यात्रा का आज समापन होने जा रहा है। इस आयोजन में हिस्सा लेने प्रदेश भर से हजारों लोग पहुंच रहे हैं। डिंडोरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र में उमरिया से अमरकंटक जा रही बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में बस में सवार व्यक्ति योगेश सिंह और दूसरी बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े आशाराम साहू व आजाद तिवारी की भी बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

करंजिया थाने के अनुसार, इस हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं 40 लोगों को साधारण चोटें आई हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493