भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में हवाओं के रुख में आए बदलाव के चलते राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर सोमवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

राज्य की राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 14़ 3 डिग्री, इंदौर का 16 डिग्री, ग्वालियर का 10़ 6 डिग्री और जबलपुर का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29़ 8 डिग्री, इंदौर का 29़ 7 डिग्री, ग्वालियर का 30.2 डिग्री और जबलपुर का 29़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath