मप्र के बालाघाट में बैगा ओलंपिक 8 अप्रैल से

भोपाल, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति ‘बैगा’ का तीन दिवसीय ‘बैगा ओलंपिक एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स’ का आयोजन आठ अप्रैल से होने जा रहा है। इसमें पांच राज्यों के 20 जिलों के बैगा जनजाति के खिलाड़ी भाग लेंगे।

आधिकारिक तौर पर सोमवार को जानकारी दी गई कि बालाघाट टूरिज्म प्रमोशन कांउसिल, पर्यटन विकास निगम, खेल एवं युवा कल्याण एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा ‘बैगा’ जाति के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके आत्म-विश्वास को जागृत के लिए तीन दिवसीय ‘बैगा ओलंपिक एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स’ आयोजित किया जा रहा है।

यह ओलंपिक आठ से 10 अप्रैल तक चलेगा। इस आयोजन का मकसद बैगा संस्कृति और परंपरागत खेलों का संवर्धन भी है।

बैगा ओलंपिक में मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश व झारखंड के 20 जिलों के लगभग 3500 बैगा प्रतिभागी शामिल होंगे।

बैगा ओलंपिक में पहली बार बालाघाट टूरिज्म प्रमोशन स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें साहसिक खेल गतिविधियों एवं पर्यटन के क्षेत्र में स्व-रोजगार के लिए 4000 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिले में पर्यटकों के लिए हट एयर बलून, पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, बंझी जम्पिंग, एरो मडलिंग, स्काई जम्पिंग शो, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज वाटर स्पोर्ट्स जैसे साहसिक खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493