मप्र के मंडला में मनेगी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। नर्मदा नदी की गोद में बसे मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर मंडला में 23 जुलाई को महान चित्रकार सैयद हैदर रजा की पहली पुण्यतिथि मनाई जाएगी। मंडला में जन्मे चित्रकार सैयद रजा की स्मृतियों को जीवित रखने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। नर्मदा नदी की गोद में बसे मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर मंडला में 23 जुलाई को महान चित्रकार सैयद हैदर रजा की पहली पुण्यतिथि मनाई जाएगी। मंडला में जन्मे चित्रकार सैयद रजा की स्मृतियों को जीवित रखने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नई दिल्ली स्थित रजा फाउंडेशन की ओर से दिग्गज कलाकार की याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में एक अनोखी सहभागिता कलाकार कार्यशाला और भक्ति संगीत कार्यक्रम भी शामिल हैं। रजा का जन्म मंडला में हुआ था और उन्हें अपने पिता की कब्र के पास ही दफनाया गया है।

संस्था की ओर से जारी बयान के अनुसार, कलाकार की विरासत के अनुकूल, फाउंडेशन 18 जुलाई से, नर्मदा नदी के किनारे सप्ताह भर तक चलने वाली कलाकृति कार्यशाला शुरू कर चुका है। इस कार्यशााला में मण्डला जिले तथा आसपास के इलाकों की युवा प्रतिभाएं चित्रकार रजा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तथा मण्डला शहर तथा नर्मदा नदी के साथ रजा के गहरे संबंधों को जीवंत बनाने के लिए एकत्रित होंगी।

बयान के अनुसार, कार्यशाला में ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, धार, भोपाल, खैरगढ़ और मंडला के ललित कला के छात्र हिस्सा लेंगे।

बयान में कहा गया है कि 23 जुलाई को सुबह, पंडित कुमार गंधर्व की पुत्री हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोक्कली निर्गुण संगीत गायन की सशक्त प्रस्तुति देंगी।

रजा फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी अशोक वाजपेयी ने कहा, “यह आयोजन रजा साहब की उदार एवं शानदार कृतियों को जीवंत बनाने का एक विनम्र प्रयास है। वह महान आधुनिकतावादी थे, जिन्होंने अपने रचनात्मक जीवन का एक बड़ा हिस्सा पेरिस में व्यतीत किया, लेकिन कभी भी अपनी मातृभूमि के साथ अपने भावनात्मक संबंधों को नहीं तोड़ा।”

उन्होंने कहा, “चित्रकार के रूप में रजा का योगदान अभूतपूर्व है और उनकी विरासत विराट, विलक्षण और अनमोल है। फाउंडेशन ने उनकी विरासत को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए कई पहल शुरू किए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493