भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव इन दिनों अस्वस्थ हैं। उनका एक निजी चिकित्सालय में इलाज जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राज्यपाल यादव बीते दो दिनों से राजधानी भोपाल के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को ही चीन यात्रा से स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल यादव के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।
dharmpath.com dharmpath