मप्र के राज्यपाल ने इंजीनियरिंग छात्रों को छात्रवृत्ति बांटी

भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने शुक्रवार को इंजीरियरिंग के 400 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभियांत्रिकीय (इंजीरियरिंग) विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा और वैज्ञानिक क्षमता का दोहन करने की योग्यता विकसित करने की जरूरत है। छात्रवृत्ति देने का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना है।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा राजभवन में आयोजित कुलाधिपति छात्रवृत्ति वितरण समारोह में गुरुवार को राज्यपाल यादव ने उम्मीद जताई कि छात्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो़ पीयूष त्रिवदी ने बताया कि पूरे देश में छात्रवृत्ति की यह अनूठी योजना है। इसमें कुल एक करोड़ 26 लाख रुपये मेधावी छात्र-छात्राओं को वितरित किए जाते हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव अजय तिर्की, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी तथा शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493