मप्र के शिवपुरी, दमोह जिलों में निर्माण कार्यो पर रोक

भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री कुसुम महदेले ने पेयजल समस्या के मद्देनजर शिवपुरी और दमोह जिलों में निर्माण कार्यो पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

पीएचईडी मंत्री महदेले ने बुधवार को शिवपुरी-दमोह जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि आगामी महीनों में उत्पन्न होने वाली पेयजल समस्या से निपटने के लिए निर्माण कार्यो के अलावा वाहन सर्विसिंग सेंटर और ईंट निर्माण के काम जून के अंत तक बंद रखे जाएं।

पीएचईडी मंत्री ने बताया कि पिछले तीन साल से अल्प-वर्षा के कारण अधिकांश नदी, तालाब में पानी की कमी हो गई है और भू-जल स्तर गिरने से वर्तमान में पेयजल की गंभीर समस्या प्रदेश में व्याप्त है। पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए आगामी महीनों में जल संरक्षित किए जाने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493