भोपाल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा, यह एलान शुक्रवार को नई दिल्ली में किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पदकों का वितरण 15 अगस्त, 2016 को स्वतत्रंता दिवस समारोह में किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महानिदेशक लोकायुक्त अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगराज सिंह विजय कुमार मिश्रा को प्रदान किया जाएगा।
इसी तरह राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा महेन्द्र सिंह सिकरवार, पुलिस अधीक्षक हरदा प्रेमबाबू शर्मा, सहायक सेनानी 29वीं वाहिनी दतिया नेकराम गोहिया, कंपनी कमांडर आठवी वाहिनी छिंदवाडा जयराज सिंह साजवान, उप निरीक्षक सागर भुवनेश्वर पंत, उप निरीक्षक इटारसी विजयशंकर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 25वीं वाहिनी भोपाल उमानाथ दुबे, प्रधान आरक्षक छतरपुर बृजपति यादव, प्रधान आरक्षक लोकायुक्त रामनरेश खटीक, आरक्षक (बैण्ड) इन्दौर मनोहरलाल, आरक्षक सुरेश पंत, निरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर शेखर बसन्तराव दीक्षित, निरीक्षक एसएएफ मुख्यालय भोपाल मधोत्री खुबानी, निरीक्षक(एम) पुलिस मुख्यालय भोपाल निरंजन कुमार श्रीवास्तव, और निरीक्षक(एम) पुलिस मुख्यालय भोपाल राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2016 में प्रदान किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath