मप्र के 6 लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन के लिए मंगलवार अंतिम दिन

भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण व मध्य प्रदेश के पहले चरण में 29 अप्रैल को छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। इन संसदीय क्षेत्रों में मंगलवार नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन होगा। अब तक छह संसदीय क्षेत्रों में 30 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र भरे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2019 के चौथे चरण के अंतर्गत छह लोकसभा क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में मतदान होना है। यहां मंगलवार तक नामांकन भरे जाने वाले है।

इन संसदीय क्षेत्रों के लिए दो अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी। अब तक इन छह संसदीय क्षेत्रों से 30 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र जमा किए हैं। शनिवार 6 अप्रैल तक 30 उम्मीदवारों द्वारा 43 नामांकन प्रस्तुत किए गए। इन क्षेत्रों में निर्वाचन के लिए अधिसूचना विगत 2 अप्रैल, 2019 को जारी की गई।

राज्य के छह संसदीय क्षेत्रों में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसमें छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र सबसे चर्चित सीट है, क्योंकि यहां से राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कमलनाथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी ने दोनों को को उम्मीदवार घोषित किया है। इनके मंगलवार को नामांकन भरने की संभावना जताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493